OnePlus यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ले सकेंगे 5G इंटरनेट स्पीड का मजा

वनप्वलस 10 प्रो, 10R और 10T इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने इन हैंडसेट्स में जियो 5G इंटरनेट सर्विस के लिए नया अपडेट रोलआउट कर दिया है। आइए जानते हैं डीटेल।
OnePlus : यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप OnePlus 10 Pro, OnePlus 10T या OnePlus 10R स्मार्टफोन यूज करते हैं, तो आपको अब 5G इंटरनेट स्पीड का मजा मिलेगा।। कंपनी ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) की 5G सर्विस को सपोर्ट करने के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। आप इस लेटेस्ट अपडेट को इन फोन की सेटिंग्स में दिए गए सिस्टम अपडेट ऑप्शन में जा कर चेक कर सकते हैं। यह अपडेट अभी कुछ यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया जा रहा है।
नया सिक्योरिटी पैच भी हुआ रोलआउट
नए अपडेट के साथ कंपनी डिवाइसेज के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी रोलआउट कर रही है। वनप्लस कम्यूनिटी फोरम पर पोस्ट किए गए ऑफिशियल चेंजलॉग के अनुसार वनप्लस 10T और वनप्लस 10 प्रो के लिए अक्टूबर 2022 का ऐंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच आया है। वहीं, वनप्लस 10R के लिए कंपनी सितंबर 2022 का सिक्योरिटी पैच रोलआउट किया है।
बेहतर नेटवर्क और वाई-फाई एक्सपीरियंस
वनप्लस 10 प्रो के लिए आए NE2211 11.A.18 अपडेट में आपको ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ जियो की 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, वनप्लस 10T का CPH2413 11.A.10 अपडेट फोन के क्रैश होने की समस्या को भी दूर करता है। इसके साथ ही नए अपडेट के बाद यूजर्स को पहले से बेहतर नेटवर्क और वाई-फाई एक्सपीरियंस और स्क्रीन डिस्प्ले क्वॉलिटी देखने को मिलेगी।