गुरु पूर्णिमा पर बेगूसराय में जुटी भीड़:गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं श्रद्धालु, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

आज असाढ़ मास की पूर्णिमा को लेकर गुरु पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। वहीं गुरु पूर्णिमा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। खासकर बेगूसराय जिले में विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। यूं तो जिले के कई प्रखंडों से होकर गंगा की धारा गुजरती है। मिथिला के द्वार कहे जाने वाले सिमरिया और आदि कवि विद्यापति की तपोभूमि कहे जाने वाली झमटिया गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान कर गंगा की पूजा अर्चना करते देखे जा रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं सुबह से ही सिमरिया गंगा घाट औा जमानिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का काफी भीड़ देखी जा रही है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के द्वारा गंगा स्नान कर रहे हैं। कल से पवित्र सावन माह का भी प्रारंभ हो रहा है, जो भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए विशेष माह के रूप में जाना जाता है। अतः श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ के मंदिर में भी जल अर्पण करते देखे जा रहे हैं। अनुमानित भीड़ को लेकर प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुजारियों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का अपना एक खास महत्व होता है और माता-पिता के साथ-साथ गुरु की सेवा करके लोग मोक्ष को प्राप्त करते हैं।