बेगूसराय में खुले दिनकर विश्वविद्यालय: विधायक

story-open-dinkar-university-in-begusarai
Publish : 16-02-2023 6:57 AM Updated : 16-02-2023 6:57 AM
Views : 34

बेगूसराय। समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के बेगूसराय आगमन से पूर्व बेगूसराय सदर विधायक कुंदन कुमार ने क्षेत्रवासियों की ओर से उनके नाम पत्र लिखकर मांगें की। विधायक ने ज़िले में बेतहाशा बढ़ रही दुर्घटना को मद्देनज़र शुष्क बंदरगाह की मांग की। ताकि आम जनजीवन सुगम हो हो। उनका जीवन सुरक्षित भी हो। उन्होंने बहुचर्चित दिनकर विश्वविद्यालय की भी चर्चा की। इससे लाखों युवाओं को पठन-पाठन में सुविधा होगी। बुनियादी सुविधाओं सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने हवाई अड्डे व पर्यटन के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रा का नाम समाधान यात्रा है और मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार से यह संभव है कि मांगों पर त्वरित विमर्श कर उसके क्रियान्वयन का आदेश दें। बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री द्वारा उठाये गए मांगों पर भी सहमति देते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय के विकास को यदि रफ़्तार देनी है तो मुख्यमंत्री को इन मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

Bakhri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बोले-

Bakhri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बोले- 'राहुल गांधी जनता के दिल

25-03-2023 11:58 AM
Bihar BJP President: भाजपा ने दी सम्राट चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार

Bihar BJP President: भाजपा ने दी सम्राट चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार

23-03-2023 12:35 PM
हमको न CM बनना है और न ही नीतीश कुमार को PM

हमको न CM बनना है और न ही नीतीश कुमार को PM

22-03-2023 7:49 AM
Begusarai News: भाजपा जिला अध्यक्ष ने डीएम व एसपी से मुलाकात कर

Begusarai News: भाजपा जिला अध्यक्ष ने डीएम व एसपी से मुलाकात कर

21-03-2023 10:19 AM