Begusarai News: भागलपुर में पुल गिरने को लेकर BJP विधायक कुंदन कुमार का विवादित बयान, नीतीश के लिए कह दी बड़ी बात

bjp mla opens front against
Publish : 06-06-2023 7:04 PM Updated : 06-06-2023 7:04 PM
Views : 140

बेगूसराय: भागलपुर में गंगा नदी पर बने पुल टूटने पर सियासत लगातार जारी है। बीजेपी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। बेगूसराय में भी बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरार हैं। बीजेपी विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए कहा कि उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। उन्हें दूसरे को सत्ता चलाने के लिए देना चाहिए नहीं तो चुनाव में जाना चाहिए।
 

बीजेपी का नीतीश पर हमला

दरअसल बेगूसराय में बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। इस मौके पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। प्रेस वार्ता में शामिल बीजेपी विधायक कुन्दन कुमार ने भागलपुर में पुल टूटने को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला। कुंदन कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। विधायक ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरार हैं।

 

शराबबंदी में बड़ा खेल

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार से दो ही काम हो रहा है एक शराबबंदी और एक बालू बंदी कर माफियाओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है। अपराध का वही हाल है। पुल का वही हाल है यहां कुछ भी सही नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री को पुल टूटने पर कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को जेल भेजना चाहिए। उनको बिहार में बैठकर बिहार के विकास का निर्माण करना चाहिए। वे बाहर घूम रहे हैं। इसी तरह बिहार से फरार रहेंगे तो बिहार का यही हाल होगा। भागलपुर पुल को लेकर समय-समय पर कई लोगों ने सरकार को आगाह किया था लेकिन उसकी जांच नहीं कराई गई।
 

नीतीश पर सियासी हमला

कुंदन कुमार ने कहा कि करोड़ों रुपया पुल में बह गया। पूरे मामले में कार्रवाई करनी चाहिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। बिहार में अपराध चरम पर है। मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और बिहार चलाने के लिए दूसरे को जिम्मेदारी देनी चाहिए। अगर ये नहीं करना चाहते हैं तो उन्हें चुनाव में जाना चाहिए। बैक डोर से सत्ता में चले आए हैं। जनादेश मिला था बीजेपी के साथ लेकिन चले गए हैं जंगलराज की गोद में।

    Bihar News: सीएम नीतीश की जदयू नेताओं के साथ बैठक पर सियासत:

    Bihar News: सीएम नीतीश की जदयू नेताओं के साथ बैठक पर सियासत:

    07-09-2023 9:50 PM
    Begusarai News: डीएम-SDO के मंच से जाने पर भड़के सांसद गिरिराज सिंह;

    Begusarai News: डीएम-SDO के मंच से जाने पर भड़के सांसद गिरिराज सिंह;

    04-09-2023 7:51 PM
    Begusarai News: अपने ससुराल में आरक्षण को लेकर गरजे सहनी: बेगूसराय में

    Begusarai News: अपने ससुराल में आरक्षण को लेकर गरजे सहनी: बेगूसराय में

    27-08-2023 8:52 PM
    Bihar News: क्या हुआ जब नीतीश पहुंचे उस घर में, जिसकी बेटी

    Bihar News: क्या हुआ जब नीतीश पहुंचे उस घर में, जिसकी बेटी

    26-07-2023 8:55 PM