Begusarai News: जो काम पंडित नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी ने नहीं किया, वह राहुल गांधी कर रहे: राकेश सिन्हा

begusarai news bjp rajya sabha
Publish : 10-06-2023 6:50 AM Updated : 10-06-2023 6:50 AM
Views : 152

Begusarai News: बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान राहुल गांधी की ओर से विदेशों से बीजेपी पर हमला करने पर निशाना साधा है। इसके अलावा महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद और कनाडा में इंदिरा गांधी की झांकी को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि जो जवाहर लाल नेहरू ने नहीं किया, इंदिरा गांधी ने नहीं किया, राजीव गांधी ने नहीं किया वह राहुल गांधी कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परंपरा को राहुल गांधी तोड़ रहे हैं। विदेश में जाकर देश की राजनीति कर रहे हैं। देश की चौहद्दी इतनी बड़ी है हम देश की राजनीतिक कुश्ती लड़ सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने विदेश की धरती को चुना है। वाशिंगटन, पेरिस और लंदन को चुना है। यह उनकी विदेश प्रेम दिखता है। उन्हें विदेश के प्रति कितना आकर्षण है। वह मोदी का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि भारत के लोकतंत्र पर प्रहार कर रहे हैं।



जहां मोदी जी दुनिया को बता रहे हैं बिहार का वैशाली का जनतंत्र दुनिया का सबसे प्राचीन लोकतंत्र है। भारत का गणतंत्र प्राचीनतम है। वहां राहुल गांधी देश के लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। देश की जनता राहुल गांधी को माफ नहीं करेंगी। उनकी अल्प बौद्धिकता भारत की राजनीति की परंपरा का परिणाम है।



कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी दिखाने पर सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विदेशों में जहां भी भारत विरोधी ताकतें उठी वहां शक्ति से कदम उठाया है। चाहे कनाडा में खालीस्तानी का प्रदर्शन हो, चाहे इंदिरा गांधी के हत्या की झांकी है। यह सब हो रहा है कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों की वजह से। इस गैंग में बेगूसराय के लोग भी शामिल हैं।



इन लोगों ने दुनिया में भारत विरोधी ताकतों को मदद की है। भारत की उन्नति हो रही है और प्रधानमंत्री मोदी की शख्सियतों अमेरिका के राष्ट्रपति रूस के राष्ट्रपति पुतिन उनके बराबर हो रही है, उनकी भूमिका स्वीकार की जा रही है, वह हजम नहीं हो रही है। जब घर में घर का भेदी लंका ढाए इसके लिए राहुल गांधी अच्छे उदाहरण बनते जा रहे हैं।


महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर हुए दंगे पर सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि औरंगजेब से ओवैसी इतना मोहित क्यों हो रहे हैं। जिस औरंगजेब ने जजिया टैक्स लगाया जिस औरंगजेब ने हजारों मंदिरों को तोड़ा हिंदुओं ने दुनिया में कहीं भी मस्जिद को नहीं तोड़ा चर्च को नहीं तोड़ा हमने किसी धर्म पर हाथ नहीं उठाया। एक आक्रमणकारी का वंशज भारत में मंदिरों को तोड़ता है भारतीय मूलनिवासी हिंदुओं पर जजिया टैक्स लगाता है, अपने ही भाई दारा सिंह की हत्या करता है, क्योंकि फारसी में अनुवाद किया था। जिसके शासनकाल में सिख गुरुओं को शहादत झेलनी पड़ी, उसका उत्तर दें कि सहादत क्यों देनी पड़ी थी।



गुरु तेग बहादुर ने सहादत क्यों दी थी, अपने धर्म संस्कृति को बचाने के लिए जिस पर आक्रमण करने वाले कौन थे। राहुल गांधी सीताराम येचुरी, ममता बनर्जी, ओवोसी सब एक ही बुनियाद पर खड़े लोग हैं। हमें औरंगजेब से नफरत है। देश की जनता औरंगजेब को स्वीकार नहीं करती है। टीपू सुल्तान को स्वीकार नहीं करती है। हम औरंगजेब को खारिज करते हैं। टीपू सुल्तान को खारिज करते हैं। टीपू सुल्तान और औरंगजेब को तरफदारी करने वाले लोग देश की राष्ट्रीयता नहीं हो सकते हैं।

    Bihar News: सीएम नीतीश की जदयू नेताओं के साथ बैठक पर सियासत:

    Bihar News: सीएम नीतीश की जदयू नेताओं के साथ बैठक पर सियासत:

    07-09-2023 9:50 PM
    Begusarai News: डीएम-SDO के मंच से जाने पर भड़के सांसद गिरिराज सिंह;

    Begusarai News: डीएम-SDO के मंच से जाने पर भड़के सांसद गिरिराज सिंह;

    04-09-2023 7:51 PM
    Begusarai News: अपने ससुराल में आरक्षण को लेकर गरजे सहनी: बेगूसराय में

    Begusarai News: अपने ससुराल में आरक्षण को लेकर गरजे सहनी: बेगूसराय में

    27-08-2023 8:52 PM
    Bihar News: क्या हुआ जब नीतीश पहुंचे उस घर में, जिसकी बेटी

    Bihar News: क्या हुआ जब नीतीश पहुंचे उस घर में, जिसकी बेटी

    26-07-2023 8:55 PM