बेगूसराय : सफाई कर्मी की बेटी बनी वार्ड पार्षद, महज 21 की उम्र में इस मुकाम को किया

Begusarai latest news: बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का रिज़ल्ट आ चुका हैं। इस बार बेगूसराय में मेयर पद के लिए पिंकी देवी ने जीत का परचम लहराया है। पिंकी ने 18900 मत पाकर मेयर बनीं है। जबकि, डिप्टी मेयर पद पर अनीता देवी 580 वोट से जीतीं। वहीं, बखरी नगर परिषद में सभापति पद पर गीता कुशवाहा ने जीत हासिल की, जबकि उप सभापति पद पर ज्ञानति देवी जीतीं।
21 साल की प्रियंका बनी वार्ड पार्षद : वही, इस नगर निकाय चुनाव में नगर निगम वार्ड-31 से महज 21 साल की प्रियंका कुमारी (Priyanka Kumari) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। बताते चलें कि प्रियंका ग्रेजुएशन की छात्रा हैं। उन्होंने कुल 1480 मतों से जीत हासिल की। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका के पिता वर्तमान समय में नगर निगम में सफाई कर्मी हैं। वही, प्रियंका की जीत के बाद उनके परिजनों और समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है।
मन में समाज सेवा का आया विचार : वार्ड पार्षद में जीत के बाद प्रियंका ने बताया कि “मेरे मन में यह ख्याल आया कि मैं समाज की सेवा करूं। क्योंकि मेरे वार्ड में जो विकास होना चाहिए वह विकास अभितक नहीं हो पाया। तभी से वार्ड पार्षद चुनाव लड़ने का मन बनाया। आगे उन्होंने कहा कि आज मेरी जीत हुई है यह मेरी जीत नहीं…यह जनता की जीत है। जनता जिस तरीके से मेरे पर विश्वास किया है।