मायके से नहीं आई पत्नी....नाराज होकर लगा ली फांसी:बेगूसराय में युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

youth commits suicide by hanging
Publish : 19-07-2023 8:45 PM Updated : 19-07-2023 8:45 PM
Views : 74

बेगूसराय में एक युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी के मायके से नहीं आने पर नाराज चल रहा था। इस बात से आक्रोशित होकर उसने मंगलवार रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूचित महतो के बेटे 30 वर्षीय प्रवीन महतो के रूप में हुई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव की है।

 

घटना को लेकर प्रवीण की मां सुरबाला देवी ने बताया कि प्रवीण अपने सास, ससुर एवं पत्नी के साथ देवघर गया था। वहां से वापस आते ही प्रवीण अपनी पत्नी मौसम देवी के साथ अपने गांव मंसूरचक प्रखंड स्थित हवासपुर चला गया। प्रवीण रात में अपने ससुराल से वापस घर आ गया, जिसके बाद अगली सुबह घर में उसका शव मिला।

 

परिजनों का कहना है कि प्रवीण अपनी पत्नी को रात में ससुराल से लाने गया था। पत्नी साथ में नहीं लौटी तो प्रवीण नाराज हो गया, जिसके बाद उसने वापस घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से मृतक की मां सुरबाला देवी एवं पत्नी मौसम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    20-09-2023 6:42 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    18-09-2023 6:39 PM
    बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत:जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन करने

    बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत:जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन करने

    12-09-2023 8:41 PM
    Begusarai Accident News:बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत: तेज रफ्तार अज्ञात

    Begusarai Accident News:बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत: तेज रफ्तार अज्ञात

    08-09-2023 10:28 PM