पिता को अबीर लगाने गए बेटे-बहू की पिटाई: छोटे बेटे ने बांस से किया हमला, पिता पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप

younger son attacked with bamboo
Publish : 09-03-2023 10:01 AM Updated : 09-03-2023 10:01 AM
Views : 198

मुजफ्फरपुर में होली के दिन पिता को अबीर लगाने गए बड़े बेटे और उसकी पत्नी की जमकर पिटाई की गई। इसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के सरहचिया गांव की है। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें सुनील कुमार व उनकी पत्नी उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। होली खेल रहे आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सभी को किसी तरह एक दूसरे से अलग कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

मामले में पीड़ित सुनील ने बताया कि परिवार में जमीन का विवाद चल रहा है। होली का दिन था। पिता को प्रणाम कर अबीर लगाने गए थे। वहां भाई भी था। उसे यह पसंद नहीं आया। उसने गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमला कर दिया। उसके पक्ष में पिता भी आ गए। फिर, सभी ने मिलकर हमला कर दिया। बांस से सिर पर वार किया। हल्ला हंगामा होने पर पत्नी पहुंच गई। वह बीच बचाव करने लगी तो उसे भी पीटा गया। इसमें वह भी घायल हो गई। कपड़े भी फाड़ दिए।

 

कहा कि लोगों के जुटने पर किसी तरह जान बच पाई। जिसके बाद वे लोग इलाज के लिए पीएचसी में आए हैं। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि काफी दिनों से विवाद चल रहा है। प्रताड़ित किया जाता है। होली को लेकर सुनील पिता को अबीर लगाने गए थे। इसी पर हमला किया गया। औराई थाने को शिकायत किए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    Begusarai News: बेगूसराय में छात्रा ने की खुदकुशी: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर

    Begusarai News: बेगूसराय में छात्रा ने की खुदकुशी: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर

    04-10-2023 5:47 PM
    Begusarai News: पति की मौत के महज आठ घंटे बाद पत्नी ने

    Begusarai News: पति की मौत के महज आठ घंटे बाद पत्नी ने

    04-10-2023 5:40 PM
    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    20-09-2023 6:42 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    18-09-2023 6:39 PM