Begusarai News: बेगूसराय में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

two people died due to
Publish : 24-05-2023 7:05 PM Updated : 24-05-2023 7:05 PM
Views : 97

बेगूसराय में अचानक ठनका (वज्रपात) की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दो लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दोनों के परिवारों में मातम छा गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चकबल गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान किउल गांव निवासी 50 साल के कुमार महतो और गढ़हरा निवासी अरुण राम (40) के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान शंभू शाह के रूप में हुई है।



जानकारी के मुताबिक, बरौनी प्रखंड के चकवाल ग्राम में शंभू शाह के घर का निर्माण हो रहा था। घर के निर्माण में कुमार महतो और अरुण राम मजदूरी का काम कर रहे थे। इसी दौरान ठनका की चपेट में आने से दोनों व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि शंभू साह ठनका की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उस जगह से उठाकर शंभू साह को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुमार महतो राजमिस्त्री का काम करता था। अरुण राम मजदूरी का काम करता था।



घटना की जानकारी मिलते ही चकिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

    Begusarai News: बेगूसराय में छात्रा ने की खुदकुशी: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर

    Begusarai News: बेगूसराय में छात्रा ने की खुदकुशी: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर

    04-10-2023 5:47 PM
    Begusarai News: पति की मौत के महज आठ घंटे बाद पत्नी ने

    Begusarai News: पति की मौत के महज आठ घंटे बाद पत्नी ने

    04-10-2023 5:40 PM
    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    20-09-2023 6:42 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    18-09-2023 6:39 PM