Accident News: बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत:ग्रेजुएशन का छात्र था युवक, ट्रक से बचने के दौरान हुआ हादसा; अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा

the accident happened while avoiding
Publish : 06-09-2023 11:42 PM Updated : 06-09-2023 11:43 PM
Views : 165

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर पुल के समीप की है। मृतक छात्र की पहचान खगरिया जिले के रहने वाले रंजीत पासवान का पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है।

 

परिजनों ने बताया कि विवेक कुमार ग्रेजुएशन का छात्र था। और मंगलवार के दिन विवेक कुमार अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर मुंगेर से एडमिट कार्ड लेकर अपने घर खगड़िया लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने आगे से चकमा दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार विवेक कुमार अपना संतुलन को दिया और डिवाइजर से जा टकराया। टकराने के बाद विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने उसे पटना ले जा रहा था। जहां रास्ते में ही विवेक कुमार ने दम तोड़ दिया।

 

फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

बताया जा रहा है कि मृतक विवेक कुमार होनहार लड़का था और पढ़ने पढ़ाई लिखाई में भी बहुत तेज़ था। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    20-09-2023 6:42 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    18-09-2023 6:39 PM
    बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत:जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन करने

    बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत:जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन करने

    12-09-2023 8:41 PM
    Begusarai Accident News:बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत: तेज रफ्तार अज्ञात

    Begusarai Accident News:बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत: तेज रफ्तार अज्ञात

    08-09-2023 10:28 PM