Begusarai Accident News:बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ट्रैक्टर से टक्कर, चपेट में आया ड्राइवर

speeding unknown vehicle collides with
Publish : 08-09-2023 10:28 PM Updated : 08-09-2023 10:28 PM
Views : 130

Begusarai News: बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया ढाला स्थित एनएच 31 के समीप की है। वहीं इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को लगी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मनीषा कुमारी एवं परिवार के अन्य सभी सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस घटना को सड़क दुर्घटना बता रही है।

 

वहीं मृतक के परिवार वाले से एक सुनियोजित घटना की बात कह कर आरोप लगा रहे हैं। मृतक ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान फतेहपुर पंचायत के सदानंदपुर बाला चक वार्ड नंबर 9 निवासी मक्खन यादव का 42 वर्षीय पुत्र पंकज यादव के रूप में की गई है।

 

मृतक फतेहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रमाकांत यादव का चचेरा भाई बताया जाता है। मृतक पंकज यादव कुल 6 भाई हैं। जिसमें वह तीसरे नंबर पर था। दूसरे का ट्रैक्टर चला कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। ट्रैक्टर में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। बीती रात में भी सीमेंट लदा हुआ ट्रैक्टर लेकर गंतव्य स्थल पर पहुंचने के लिए जा रहा था। सभी उसकी सड़क दुर्घटना में मौत होने की बात सामने आई। वही बलिया थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हुई है।

 

जहां घटना स्थल पर ट्रैक्टर भी मौजूद था। जिसकी पहचान सुबह में पंकज यादव के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

20-09-2023 6:42 PM
Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

18-09-2023 6:39 PM
बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत:जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन करने

बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत:जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन करने

12-09-2023 8:41 PM
Begusarai Accident News:बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत: तेज रफ्तार अज्ञात

Begusarai Accident News:बेगूसराय में सड़क हादसा, एक की मौत: तेज रफ्तार अज्ञात

08-09-2023 10:28 PM