Begusarai News: बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार: ससुर ने कहा-मोबाइल रिचार्ज को लेकर हुआ था विवाद, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

father in law said there
Publish : 24-05-2023 7:09 PM Updated : 24-05-2023 7:09 PM
Views : 503

बेगूसराय में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतिका के मायके वालों ने दहेज में पैसा नहीं देने से नाराज होकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड के आगुवानी निवासी रामदेव दास की पुत्री जुली कुमारी की शादी रहुआ गांव के अनिल दास के पुत्र अरविंद दास से बर्ष 2015 में हुई थी। आज सुबह पुलिस ने रहुआ गांव स्थित उनके ससुराल से फांसी के फंदे पर झूलती लाश को बरामद किया। इस संबंध में मृतका जुली कुमारी के परिजनों ने उनके ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया। परिजनों ने मृतका के पति,ससुर,सास,देवर, और ननद सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के भाई संजीत कुमार ने बताया कि धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के समय अपने समर्थ के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद से ही लगातार जुली कुमारी पर अपने मायके से रूपया और सोने के जेवरात की मांग उनके ससुराल वालों ने किया था। इसी बात को लेकर बार-बार उसके साथ मारपीट कर मायके भगा दिया जाता था। आज उसकी हत्या फांसी लगाकर कर दिया है। भाई ने बताया कि दहेज में ढाई लाख रुपया का डिमांड शादी के बाद लगातार ससुराल वालों ने किया। बीती रात को भी फोन के माध्यम से रुपया मांगने की बात कही और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दे डाली थी। मृतिका के ससुर अनिल राम ने बताया है कि पति पत्नी में मोबाइल में रिचार्ज को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण महिला ने अपने पति से नाराज होकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या या आत्महत्या यह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चल जाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतका के मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और मृतका जुली कुमारी के पति अरविंद दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

    Begusarai News: बेगूसराय में छात्रा ने की खुदकुशी: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर

    Begusarai News: बेगूसराय में छात्रा ने की खुदकुशी: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर

    04-10-2023 5:47 PM
    Begusarai News: पति की मौत के महज आठ घंटे बाद पत्नी ने

    Begusarai News: पति की मौत के महज आठ घंटे बाद पत्नी ने

    04-10-2023 5:40 PM
    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    20-09-2023 6:42 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    18-09-2023 6:39 PM