बेगूसराय में किसान को मारी गोली: गंगा स्नान के लिए जा रहा था किसान, घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

farmer was going to bathe
Publish : 03-04-2023 11:31 AM Updated : 03-04-2023 11:31 AM
Views : 322

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना सोमवार की अहले सुबह मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के बबुर बन्नी गांव में घटी है। किसान राजू सिंह आज अहले सुबह घर से उठकर गंगा स्नान करने जा रहे थे। तभी घर से कुछ दूर पर ही पूर्व से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने राजू सिंह के सिर में गोली मार दिया।

 

बदमाश घटना के बाद मौके से हथियार लहराकर फरार हो गए। स्थानीय लोग फायरिंग की आवाज पर सड़क पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली राजू सिंह के कनपटी के पास लगी है। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों ने घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को भी दी है। फिलहाल मटिहानी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

 

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि राजू सिंह को गोली किसने और क्यों मारी। परिजनों ने घायल के होश में आने के बाद ही घटना में शामिल बदमाशों की पहचान या कारणों के बारे में बोलने की बात बता रहे हैं।

    Begusarai News: बेगूसराय में छात्रा ने की खुदकुशी: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर

    Begusarai News: बेगूसराय में छात्रा ने की खुदकुशी: पॉलिटेक्निक की तैयारी कर

    04-10-2023 5:47 PM
    Begusarai News: पति की मौत के महज आठ घंटे बाद पत्नी ने

    Begusarai News: पति की मौत के महज आठ घंटे बाद पत्नी ने

    04-10-2023 5:40 PM
    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    बेगूसराय में सो रही नाबालिग को सांप ने काटा: बेहोश हुई तो

    20-09-2023 6:42 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    Begusarai News: बेगूसराय में गले में फंदा डालकर किया सुसाइड: परिजन बोले-

    18-09-2023 6:39 PM