अंदर थी प्रेमी की लाश..बाहर गेट पीटती रही प्रेमिका, लॉज में मिला 12वीं के छात्र का शव; लड़की बोली- प्लीज, एक बार देखने दीजिए

dead body of class 12
Publish : 03-04-2023 3:43 PM Updated : 03-04-2023 3:43 PM
Views : 323

भागलपुर में लॉज के अंदर 17 साल के लड़के की फंदे से लटकी लाश मिली है। गौतम कुमार इसी लॉज में रहकर इंटर की पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते गौतम ने खुदकुशी कर ली।

 

उसकी मौत के थोड़ी देर बाद लॉज में एक लड़की भी पहुंची। वो उसके रूम के बाहर दरवाजा पीटने लगी। लोगों से एक बार उसे दिखाने की मिन्नतें करने लगी। लड़की ने कहा कि प्लीज गेट खोलिए। मुझे बस एक बार उसे देख लेने दीजिए...।

 

लड़की बार-बार रोते-रोते पुलिस से गेट खोलने की गुहार लगाती दिखी। वहीं छात्र की मौत के बाद वहां जुटे लोग उससे बार-बार पूछते रहे कि वो कौन है? इस सवाल पर लड़की खामोश थी। वो बस लड़के को एक बार देखना चाहती थी।

 

प्रेमी की लाश को एक बार देखने की गुहार लगाती लड़की।

हालांकि पुलिस ने परिजनों के आने पर ही शव दिखाने की बात कह उसे मना कर दिया। वहीं लोगों कहना है कि छात्र ने प्रेम प्रसंग में सुसाइड किया है और लड़की उसकी प्रेमिका है। घटना सोमवार को ततारपुर थाना क्षेत्र के सराय चौक के पास वाजिद अली लेन की है।

 

पुलिस वाले लड़की से पूछते रहे वो तुम्हारा कौन लगता है। लड़की बोलती रही एक बार दिखा दीजिए।

 

राम में कमरे में नहीं था गौतम

मृतक की पहचान नवगछिया नव टोलिया गांव निवासी स्वर्गीय कैलाश शाह के 17 साल के बेटे गौतम कुमार के रूप में की गई है। मृतक के रूममेट्स का कहना है कि गौतम पिछले एक साल से लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गौतम का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात में वो अपने कमरे में ही मौजूद था। इसके बाद बगल वाले कमरे में जाकर उसने खुदकुशी कर ली।

 

गौतम पिछले एक साल से लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

सुबह 10 बजे गौतम के रूममेट प्रिंस ने जब उसे कमरे में नहीं देखा तो उसने लॉज में रह रहे दूसरे छात्रों और लॉज मालिक को इसकी जानकारी दी। जब सभी ने उसे ढूंढा तो बगल के कमरे में गौतम का शव फंदे से लटका मिला।

 

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही तातारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजन नवगछिया से भागलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

    Road Accident In Begusarai: गड्ढे में पलटी DJ गाड़ी, युवक की मौत..

    Road Accident In Begusarai: गड्ढे में पलटी DJ गाड़ी, युवक की मौत..

    25-05-2023 10:37 AM
    Begusarai News: बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार: ससुर ने कहा-मोबाइल

    Begusarai News: बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार: ससुर ने कहा-मोबाइल

    24-05-2023 7:09 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक

    Begusarai News: बेगूसराय में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक

    24-05-2023 7:05 PM
    बेगूसराय में विवाहिता ने की आत्महत्या: फंदे से लटकता मिला शव, पति

    बेगूसराय में विवाहिता ने की आत्महत्या: फंदे से लटकता मिला शव, पति

    21-05-2023 8:18 PM