Begusarai News: बेगूसराय में महिला की मौत होने पर परिजनों ने क्लीनिक में किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

after death of woman in
Publish : 20-05-2023 4:04 PM Updated : 20-05-2023 4:04 PM
Views : 253

बेगूसराय में शनिवार को एक क्लीनिक में महिला मरीज की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से महिला मरीज की मौत हुई है। हंगामा होने से क्लीनिक में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक निजी अस्पताल की है। मृत महिला की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के गौतम मोहम्मदपुर निवासी ललन पासवान की पत्नी रूबी देवी (30) के रूप में की गई है।



परिजनों ने बताया कि अचानक रूबी देवी को कमजोरी महसूस हुई थी। इसके बाद 17 मई को दिन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लगातार उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। हमने डॉक्टर से मरीज को ठीक करने के लिए लगातार गुहार लगाई। इसके बावजूद भी मरीज की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।



उन्होंने बताया कि इसे लेकर डॉक्टर और नर्स को कहने के लिए जाते थे तो वहां मौजूद डॉक्टर और नर्स के द्वारा डांट-फटकार कर भगा दिया जाता था। उन्होंने साफ तौर से कहा कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण रूबी देवी की मौत हुई है। इसके बाद मौत से नाराज परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए।



इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुट गई। हालांकि परिजन पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हुए और निजी क्लिनिक में हंगामा जारी रहा। मृतक महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। फिलहाल इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    Road Accident In Begusarai: गड्ढे में पलटी DJ गाड़ी, युवक की मौत..

    Road Accident In Begusarai: गड्ढे में पलटी DJ गाड़ी, युवक की मौत..

    25-05-2023 10:37 AM
    Begusarai News: बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार: ससुर ने कहा-मोबाइल

    Begusarai News: बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार: ससुर ने कहा-मोबाइल

    24-05-2023 7:09 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक

    Begusarai News: बेगूसराय में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक

    24-05-2023 7:05 PM
    बेगूसराय में विवाहिता ने की आत्महत्या: फंदे से लटकता मिला शव, पति

    बेगूसराय में विवाहिता ने की आत्महत्या: फंदे से लटकता मिला शव, पति

    21-05-2023 8:18 PM