Begusarai News: शिवलिंग तोड़े जाने पर जमकर बवाल: बेगूसराय में गुस्साए लोगों ने जाम किया एनएच, मौके पर पहुंचे गिरिराज; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

people violence in begusarai police
Publish : 23-09-2023 3:29 PM Updated : 23-09-2023 3:29 PM
Views : 171

बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर स्थित शिवलिंग तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच-31 जाम कर जमकर बवाल किया। इस दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर गांव की है, जहां शुक्रवार की देर रात शिव मंदिर में तोड़फोड़ किया गया।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से बात की और जय श्री राम के नारे लगाने लगे। वहीं, बेकाबू भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान 4 पुलिस घायल हो गए हैं। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

 

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया लाठीचार्ज

डीएम रौशन कुशवाहा ने बताया कि उग्र भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद सड़क से जाम हटा दिया गया है। स्थिति अभी शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है और शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांति बनाए रखें। किसी तरह की सूचना है तो प्रशासन को दें। लोगों अपने हाथ में कानून लेंगे तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

लाठीचार्ज के दौरान चार सिपाही घायल हो गए हैं। इन घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

हिरासत में लिए गए 4 लोग

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। एनएच 31 पर करीब एक घंटे जाम लगा था, जो हट गया है। भीड़ को इधर-उधर करने के लिए पुलिस को हल्की लाठीचार्ज करना पड़ा। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। छापेमारी की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब के नशे में धूत एक युवक शिव मंदिर में प्रवेश किया था। फिर चापाकल के हैंडल से शिवलिंग तोड़ दिया। इससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने एनएच 31 जाम कर लिया और जमकर हंगामा करने लगे। लोगों ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार करें, अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा।

Begusarai News: शिवलिंग तोड़े जाने पर जमकर बवाल: बेगूसराय में गुस्साए लोगों

Begusarai News: शिवलिंग तोड़े जाने पर जमकर बवाल: बेगूसराय में गुस्साए लोगों

23-09-2023 3:29 PM
Viral News: शादी क्या है? स्टूडेंट ने लिखा ऐसा निबंध कि पढ़कर

Viral News: शादी क्या है? स्टूडेंट ने लिखा ऐसा निबंध कि पढ़कर

02-04-2023 5:23 PM

'100 शादी करके सबको दूंगा तलाक', पाकिस्तान के अय्याश चचा का ऐलान,

21-02-2023 12:03 PM