बखरी में डेंगू ने ली छह वर्षीय बच्चे की जान

Publish : 24-11-2022 7:40 AM
Updated : 24-11-2022 2:10 AM
Views : 57
डेंगू बीमारी: डेंगू को लेकर बखरी नगर प्रशासन पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी रेड अलर्ट के बावजूद यहां का प्रशासनिक महकमा कुंभकर्णी निंद्रा में सोया है। लिहाजा बड़ी संख्या में लोग जहां डेंगू बीमारी की चपेट में आ रहे हैं वहीं डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच एक छह वर्षीय बच्चे की जान चली गई। मृतक बखरी नप क्षेत्र के वार्ड 25 निवासी चंदन साह का छह वर्षीय पुत्र बताया गया है।
परिजनों के मुताबिक बच्चे में करीब एक सप्ताह पूर्व डेंगू का लक्ष्ण पाया गया। जिसका निजी पैथोलैब में खून जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। बच्चे की तबियत खराब होने के बाद पटना रेफर किया गया। जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।