BSEB Inter Result 2023 Date: आ गया बिहार बोर्ड 12वीं के 13 लाख स्टूडेंट्स के नतीजों पर अपडेट, ऐसे करें चेक

update on the results of
Publish : 15-03-2023 2:54 PM Updated : 16-03-2023 3:12 PM
Views : 288

BSEB Inter Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board, BSEB) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के सभी वर्गों के लिए इस साल आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 को 20 मार्च तक घोषित किया जा सकता है। दूसरी तरफ, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा इस सप्ताह के आखिर तक या 18 मार्च 2023 तक भी किए जाने की उम्मीद है।

 

BSEB Inter Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे इन वेबसाइट पर करें चेक

बिहार बोर्ड द्वारा इंटर के सभी स्ट्रीम के लिए नतीजों की घोषणा या इससे सम्बन्धित अपडेट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 के लिए छात्र-छात्राओं को इन वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए। बोर्ड इन नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को वेबसाइट पर एक्टिव करेगा, जिस पर क्लिक करके परीक्षार्थी नतीजों के पेज पर जा सकेंगे। फिर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक की मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

    New Education Policy 2023: बेगूसराय में नई शिक्षक नियमावली को लेकर विरोध:बिहार

    New Education Policy 2023: बेगूसराय में नई शिक्षक नियमावली को लेकर विरोध:बिहार

    20-05-2023 4:32 PM
    BEd Center: बीएड कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर:

    BEd Center: बीएड कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर:

    02-05-2023 3:46 PM
    17 करोड़ रुपए खर्च होंगे: सोनमा में आईटीआई कॉलेज का निर्माण कार्य

    17 करोड़ रुपए खर्च होंगे: सोनमा में आईटीआई कॉलेज का निर्माण कार्य

    16-04-2023 7:21 PM
    Bihar Teacher Niyamawali 2023 PDF Download बिहार सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती को

    Bihar Teacher Niyamawali 2023 PDF Download बिहार सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती को

    12-04-2023 6:34 PM