RRB Group D Exam Phase 3 : आज जारी होगी रेलवे ग्रुप डी CBT की सिटी व डेट की डिटेल

rrb group d exam phase
Publish : 30-08-2022 11:08 AM Updated : 30-08-2022 5:38 AM
Views : 220

RRB Group D Exam Phase 3 : रेलवे भर्ती बोर्ड आज आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तीसरे फेज की सिटी व डेट की डिटेल जारी करेगा।  तीसरे चरण के तहत आने वाले परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा शहर और तिथि ( RRB Group D Exam City Date Details ) की जानकारी आज शाम 7 बजे मिलेगी। सभी आरआरबी की वेबसाइट्स पर शााम 7 बजे फेज 3 की एग्जाम सिटी व एग्जाम डेट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण 8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 1 सितंबर दोपहर 2 बजे से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड (  RRB Group D Admit Card ) परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।

 

चरण -3 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में आरआरसी के चार ग्रुप आरआरसी ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर), पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी), उत्तर रेलवे (नई दिल्ली), दक्षिणी रेलवे (चेन्नई) के लिए आयोजित होगा। 

 

आपको बता दें कि अभी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का दूसरा चरण चल रहा है जो कि 8 सितंबर 2022 तक चलेगा।  पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त तक चला। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। 

 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आगे के चरणों का शेड्यूल बाद में सही समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलांस के तहत किया जाएगा।

 

ऑरिजनल आधार कार्ड लाना अनिवार्य

यह भी कहा गया है कि रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में इस बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा इसलिए उन्हें अपना ऑरिजनल आधार कार्ड लाना होगा।

    Bihar News: सरकारी स्कूल से 15 दिन गायब रहने वाले बच्चों का

    Bihar News: सरकारी स्कूल से 15 दिन गायब रहने वाले बच्चों का

    03-09-2023 4:15 PM
    Admit Card: चालीस प्रतिशत परीक्षार्थियों का त्रुटिपूर्ण एडमिट कार्ड

    Admit Card: चालीस प्रतिशत परीक्षार्थियों का त्रुटिपूर्ण एडमिट कार्ड

    04-08-2023 6:09 PM
    KK Pathak Effect :

    KK Pathak Effect : 'महिला टीचर भड़काऊ कपड़े पहनकर न आएं स्कूल..

    29-07-2023 11:18 PM
    स्कूल आने से पहले सलामती की दुआएं मांगते हैं बच्चे:जर्जर हो चुका

    स्कूल आने से पहले सलामती की दुआएं मांगते हैं बच्चे:जर्जर हो चुका

    27-07-2023 7:09 PM