New Education Policy 2023: बेगूसराय में नई शिक्षक नियमावली को लेकर विरोध:बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन, विधायक आवास का किया घेराव

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बेगूसराय द्वारा शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। संघ ने पूर्व से नियुक्त सभी नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का रूप में समायोजित करने एवं पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया। इस दौरान साहेबपुर कमाल विधानसभा के विधायक शतानंद संबूध का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन साहेबपुरपुर कमाल प्रखंड स्थित विधायक के आवास के समक्ष किया गया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। जहां उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा चुनाव के वक्त किए गए वादों को याद दिलाने का नारा लगाया गया। शिक्षकों ने विधायक को बताया कि नई शिक्षक नियमावली में शिक्षकों के हक मारी की गई है। जिसके विरोध में आज वह प्रदर्शन कर रहे हैं।
शिक्षकों ने कहा कि जब से इन शिक्षकों की बहाली हुई है तब से बिहार में साक्षरता दर चौक 26% बढ़ी है। वहीं इस संबंध में शिक्षकों को संबोधित करते हुए साहेबपुर कमाल विधानसभा के आरजेडी विधायक शतानंद संबोध ने बताया कि शिक्षक नियोजन की जो नियमावली बनी है। उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।