Bihar: भाभी के चक्कर में युवक ने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट में मारा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

young man stabbed in elder
Publish : 06-04-2023 8:54 AM Updated : 06-04-2023 8:54 AM
Views : 316

भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भाभी के बात नहीं करने से नाराज भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक भाभी पर हमला करने आया था लेकिन भाई बीच में आ गया। जिसके बाद आरोपी ने भाई के प्राइवेट पार्ट पर दो जगह हमला कर दिया।

 

घायल मनोज साव (29 साल) को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव का है। घायल युवक पेशे से मजदूर है। उसके प्राइवेट पार्ट सहित दो जगहों पर भाई ने हमला कर घायल कर दिया।

 

पत्नी को बचाने आया तो कर दिया हमला

इधर , हमले में घायल मनोज साव ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उसकी पत्नी चंद्रावती देवी कुछ महीनों से उनके छोटे भाई दीपक उर्फ गुड्डू से बातचीत नहीं करती है। इसको लेकर दीपक नाराज चल रहा था। वह अक्सर धमकी भी देता था।

 

दीपक मंगलवार की देर रात नशे में धुत होकर घर आया और वह भाभी से हाथापाई करने लगा। जब बड़े भाई ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 

परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी मनोज साव ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद और उसकी पत्नी के बातचीत नहीं करने पर छोटे भाई दीपक उर्फ गुड्डू पर चाकू मार दिया। हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM