बेगूसराय में सड़क हादसे में महिला की मौत:हाइवे किनारे मंदिर में पूजा करने जा रही थी, ATM वाहन ने कुचला

बेगूसराय: बेगूसराय में एक तेज रफ्तार वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर चौक स्थित एनएच 31 की है। मृतक महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर वार्ड नंबर 38 के रहने वाले जोगिंदर साह की 68 वर्षीय पत्नी बसंती देवी के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह हाइवे किनारे स्थित मंदिर से पूजा कर अपने वापस घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार एटीएम वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।घर वालों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ताकि उसकी जान बच जाय। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जहां इलाज के दौरान महिला की बीती रात दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्थानीय लोगों ने एटीएम वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही यातायात थानाध्यक्ष अंबिका प्रसाद मौके पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर अपने आगे की जांच में जुट गई है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।