पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में 10 सालों से था अफेयर; पति ने दोनों को साथ देख लिया था

wife lover murdered and body
Publish : 29-09-2023 10:20 PM Updated : 29-09-2023 10:20 PM
Views : 279

बेगूसराय में एक युवक (30) की लाश खेत से मिली। गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। मटिहानी थाना क्षेत्र के शकरपुर बखड्डा बहियार में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। पुलिस ने कुछ घंटों में ही इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

 

आरोपी की पत्नी का युवक से पिछले 10 सालों से अफेयर चल रहा था। युवक आरोपी के घर भी आता था। इसी बीच पति ने गुरुवार को पत्नी के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

मृतक की पहचान कटिहार के रमेश पासवान (30) के रूप में की गई। बेगूसराय के टुनटुन उर्फ नोन कुंवर (35) को पुलिस ने रमेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी ने खुद पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया था

मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि रमेश और आरोपी टुनटुन की दोस्ती थी। वो टुनटुन के घर भी आता था। टुनटुन की पत्नी कटिहार की रहने वाली है। करीब 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

 

रमेश और टुनटुन की पत्नी का शादी से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। टुनटुन को कुछ दिनों पहले ही इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद से टुनटुन, रमेश को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगा।

 

गुरुवार को टुनटुन ने रमेश को अपने घर बेगूसराय बुलाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां टुनटुन ने रमेश को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद रात में टुनटुन ने गोली मारकर रमेश की हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया।

 

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कट्टा भी बरामद कर लिया

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो टुनटुन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में टुनटुन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कटिहार जिले के काढ़ागोला जौनिया गांव में 10वर्ष पूर्व पूर्व हुई थी। उसी गांव का रमेश पासवान उसके यहां आता जाता था। रमेश पासवान से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 

इसी से खफा होकर टुनटुन ने उसकी हत्या गोली मारकर कर दी। जिस हथियार से गोली मारा गया, वह देसी कट्टा भी बरामद किया गया।

Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

12-10-2023 8:56 PM
पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

29-09-2023 10:20 PM
Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

28-09-2023 8:55 PM
बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

27-09-2023 10:19 PM