Begusarai News: दामाद ससुराल पहुंचा, बोला-आपकी बेटी का अफेयर है: बेगूसराय में ससुर-पत्नी ने सोते वक्त मारा चाकू; जान बचाकर भागा

wife father in law and
Publish : 11-06-2023 8:22 PM Updated : 11-06-2023 8:22 PM
Views : 287

बेगूसराय में एक पति पत्नी के अफेयर की शिकायत लेकर ससुराल पहुंचा। उसने ससुर और उसके परिवार से उनकी बेटी की शिकायत की। इसके बाद दामाद खाना खाकर सोने चला गया। रात में ससुर और पत्नी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक से उसकी नींद खुली और वो ससुराल से भाग निकला।

 

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती की है। घायल युवक मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर का रहने वाली है। उसका नाम चंदन कुमार है।

 

पत्नी के अवैध संबंध का विरोध कर रहा था

चंदन ने बताया कि उसकी पत्नी का अपने ही किसी रिश्तेदार से अवैध संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी जब उसे मिली तो वह लगातार इसका विरोध कर रहा था। शुक्रवार की शाम वह अपने ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती पहुंचा था, जहां वह खाना खाकर सोने चला गया। वह नींद में था। उसी वक्त उसके ससुर, चचेरे ससुर और पत्नी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

 

हमले के वक्त अचानक उसकी नींद खुल गई और वह घर से बाहर चिल्लाते हुए भागा। 100 नंबर डायल कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

 

2019 में हुई थी शादी

घायल चंदन कुमार ने बताया कि उसकी शादी 2019 में मरसैती गांव निवासी उमेद सिंह की बेटी दिलखुश कुमारी से हुई थी। काफी दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक था। मेरी पत्नी दिलखुश कुमारी को अपने मायके में ही एक रिश्तेदार से प्यार हो गया।

 

मैं इसका लगातार विरोध कर रहा था।, लेकिन इसके बावजूद भी दिलखुश कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी। फिलहाल चंदन ने तीनों के गिरफ्तारी की मांग की है।

    Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

    Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

    12-10-2023 8:56 PM
    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM