Bihar Crime: 'तुम हमको अच्छी नहीं लगती हो, भागो', पति ने पत्नी को बदसूरत बता बेल्ट से की पिटाई; जबरन गर्भपात का भी आरोप

we do not like you
Publish : 09-04-2023 1:30 PM Updated : 09-04-2023 1:30 PM
Views : 245

एक पति ने अपनी ही पत्नी को बदसूरत बताकर बेल्ट से जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के बाबू बाजार कोयला टाल क्षेत्र की है। घायल महिला 26 वर्षीय सुधा देवी पटना जिला के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के कोयला टाल निवासी चंदन राम की पत्नी है।

 

शनिवार की शाम इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया गया। महिला के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि पहले भी पति और पत्नी को दो बार थाने बुलाकर काउंसिल कराया चुका है। शनिवार की शाम भी पीड़िता शिकायत लेकर थाने आई थी।

 

दो साल पूर्व हुई थी सुधा की शादी

इधर, आरा पुरानी पुलिस लाइन रोड निवासी सुधा देवी ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2021 को पटना के गर्दनीबाग में हुई थी। शादी के दो दिन बाद से ही उसके पति ने उसे बदसूरत बताकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। अक्सर मारपीट भी करता था। आरोप है कि पति किसी अन्य लड़की से भी फोन पर बातचीत करता है। मना करने पर भी नहीं मानता है और विरोध करने पर पिटाई करता है।

 

महिला ने इसकी शिकायत अपने मायकेवालों से की थी। इसके बाद मायकेवालों की डांट-फटकार के बाद वह कुछ दिन तक ठीक रहा। इसके बाद उसने फिर से पत्नी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसको लेकर एक माह पूर्व महिला ने अपनी छोटी बहन को भी ससुराल बुला लिया था।

 

महिला ने पति पर लगाया गर्भ गिराने का आरोप

इस बीच शुक्रवार की रात भी उसने पत्नी की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। कहने लगा तुम हमको अच्छी नहीं लगती हो, यहां से भागो। जब उसकी बहन बीच-बचाव करने आई तो उसने उसे भी धक्का दे दिया। इससे वह भी जख्मी हो गई। इसके बाद बहन ने फोन कर इसकी जानकारी माता-पिता को दी। सूचना मिलते ही उसके पिता उसके ससुराल पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लेकर आए।

 

जख्मी सुधा देवी ने कहा कि इससे पहले भी जब वह मां बनने वाली थी तो पति ने उसका अबॉर्शन करा दिया था। इसके बाद फिर उसे एक बेटी भी पैदा हुई। जख्मी सुधा देवी ने अपने पति चंदन राम पर किसी और लड़की से बातचीत करने के कारण उसे बेल्ट से पीटने एवं उसकी बेटी को छीनने का आरोप लगाया है।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM