बेगूसराय में लोक गायक शिवेश मिश्रा पर FIR: वीडियो में हथियार लहराते और पैसा उड़ाते दिखे थे, साथ में रहे आदमी पर भी कार्रवाई

waving arms and blowing money
Publish : 09-04-2023 9:41 PM Updated : 09-04-2023 9:41 PM
Views : 436

चर्चित लोक गायक शिवेश मिश्रा पर आर्म्स एक्ट मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने के मामले में यह मामला दर्ज किया गया है।

 

दरअसल, इंटरनेट पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद लोहिया नगर सहायक थानाध्यक्ष के बयान पर बेगूसराय नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। लोहियानगर ओपी के थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह 6 अप्रैल की शाम सोशल मीडिया पर एक होटल में नाच गाना का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी। जिसमें सरेआम हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा था।

 

पुलिस जांच में इस वीडियो में हाथ में हथियार लिए दो व्यक्ति मिले, जिसमें एक के हाथ में राइफल और दूसरा रूपया उड़ा कर उत्साह वर्धन कर रहा है। जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि यह वीडियो लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र स्थित पनहांस गार्डन रिजॉर्ट है। वीडियो में काला शर्ट पैंट पहनकर हाथ में हथियार लिये मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर अहियापुर निवासी लोक गायक शिवेश मिश्रा भी हैं।

 

शिवेश मिश्रा के साथ एक अन्य व्यक्ति भी हथियार का प्रदर्शन करते दिख रहा है। इस कार्यक्रम में लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र का बाघी निवासी संजीव कुमार सिन्हा रूपया उड़ाकर उत्साह वर्धन करता दिख रहा था।

 

ओपी अध्यक्ष ने बताया कि नाच गाना के कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन क्राइम की श्रेणी में आता है। दो नामजद सहित तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

News Source:- (bhaskar.com)
    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    30-05-2023 2:55 PM
    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    27-05-2023 12:41 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    27-05-2023 12:34 PM
    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    25-05-2023 10:32 AM