50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार:जिले के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में था शामिल, पुलिस और STF ने की संयुक्त कार्रवाई

was included in the list
Publish : 24-07-2023 7:36 PM Updated : 24-07-2023 7:36 PM
Views : 101
बेगूसराय जिले का टॉप टेन में शामिल और 50 हजार रुपए का इनामी कुख्यात अपराधी टेन में शामिल और 50 हजार रुपए का इनामी कुख्यात अपराधी बिहारी महतो उर्फ नेटहवा को एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुख्यात बदमाश चकिया सहायक थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट का रहने वाला बिहारी महतो है। कुख्यात अपराधी पर 50 हजार रुपए का था इनाम लगातार लूट रंगदारी की घटनाओं को अंजाम देकर यह सुर्खियों में आया था और लगातार पुलिस की नजरों में फरार चल रहा था। जिसके बाद पटना मुख्यालय ने बिहारी महतो की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बिहारी महतो के विरुद्ध बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से ज्यादा कांड दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि एफसीआइ सहायक थाना क्षेत्र में जनवरी 2022 के एक मामले में उसकी लंबे समय से तलाश थी। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि बिहारी महतो हिमाचल प्रदेश के विलासपुर के घुर्मामी थाना क्षेत्र इलाके में रह रहा है। पुलिस और STF ने की संयुक्त कार्रवाई सूचना मिलते ही एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस पहुंची टीम ने वहां पहुंच कर घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने बिहारी महतो को लेकर बेगूसराय पहुंची जिसके बाद बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने कहा कि बिहार महतो सिमरिया धाम और आसपास के इलाकों में लूट, रंगदारी की घटनाओं को अंजाम देता था इसकी गिरफ्तारी से वारदात में कमी आएगी।
    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM