Begusarai News: राजस्थान की महिला से बेगूसराय में पार्षद पति ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट, काटे बाल

ward parshad s husband molested
Publish : 31-05-2023 7:30 PM Updated : 31-05-2023 7:30 PM
Views : 456

Bakhri News: बेगूसराय जिले में एक महिला पार्षद के दबंग पति की दबंगई सामने आई है। पार्षद के पति पर राजस्थान से आई एक महिला ने आरोप लगाया है। राजस्थान से अपनी बहन के यहां आई महिला ने आरोप लगाया है कि वार्ड पार्षद के पति ने उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही रेप की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई करते हुए बाल काट दिए। पीड़िता ने वार्ड पार्षद, उसके पति और दो बेटों के खिलाफ बखरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पार्षद पति सह शिक्षक शम्स तवरेज को गिरफ्तार कर लिया है। वार्ड पार्षद का पति दबंग है। पीड़ित महिला जब थाने में शम्स तवरेज के खिलाफ शिकायत करने पुलिस स्टेशन गई तो आरोपी थाने के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहा था।
 

बाल काटकर महिला को मोहल्ले में घुमाया

मामला बखरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की रहने वाली एक महिला अपनी बहन के यहां बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में आई हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि 30 मई को बखरी नगर परिषद वार्ड दो के पार्षद पति शम्स तवरेज ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर सभी ने उसे पीटा और बाल काट कर मोहल्ले में घुमाया भी गया।


 

वार्ड पार्षद का आरोपी पति गिरफ्तार: थानाध्यक्ष

बखरी थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि छेड़खानी और बाल काटने का आरोप महिला ने लगाया था। इसके बाद वार्ड पार्षद के पति को फिलहाल गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM