युवक ने घर में घुसकर CO को मारा चाकू: बेगूसराय में गंभीर हालत में चल रहा है इलाज, आरोपी युवक गिरफ्तार

treatment is going on in
Publish : 06-07-2023 8:15 PM Updated : 06-07-2023 8:15 PM
Views : 30

बेगूसराय मे एक युवक ने बखरी के CO शिवेंद्र कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में CO गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज बखरी पीएचसी मे चल रहा है। बताया जा रहा है कि CO के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया गया है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन कुमार (23) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि युवक बहुत देर से उनके आवास के पास बैठा हुआ था। इसी बीच जैसे ही ड्राइवर और दूसरे लोग वहां से निकले तो युवक घर मे घुस गया और CO पर हमला कर दिया।

 

क्या बोले एसपी

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मोहन ने CO के घर में घुसकर चाकू से हमला किया। उनके चेहरे, हाथ और कंधे पर कई जख्म के निशान है। CO पर हमले की जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

एसपी ने बताया कि CO शिवेद्र कुमार का तबादला गया जिले में हो गया है। उन्होंने अपना कार्यभार नहीं सौंपा है। इसी सिलसिले में वह अपने निजी आवास पर थे। इसी दौरान आरोपी ने हमला किया। फिलहाल बखरी पीएचसी में बखरी डीएसपी और थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद है।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM