Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा के साथ सुनसान जगह ले जाकर फेंका, मां बोली- मुझे डर है बच्चों को ना मार डाले

thrown away with brother in
Publish : 30-05-2023 2:55 PM Updated : 30-05-2023 2:55 PM
Views : 381

बेगूसराय में एक सनकी पति ने जीजा के साथ मिलकर हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। आरोपी ने पत्नी की गला रेत कर हत्या का प्रयास किया। बाद में सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों की नजर जब महिला पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। ​​​

 

मौके पर पहुंची मटिहानी थाने की पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल महिला खगड़िया जिले के गाजीघाट सुंबा निवासी सोनू यादव की पत्नी राबड़ी देवी है। जख्मी महिला का मायके सुशीलनगर है।

 

मौके पर पहुंची मटिहानी थाने की पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

 

मामले को लेकर महिला ने बताया कि वह एक सप्ताह से खातोपुर में किराए के मकान में अपने जीजा के साथ रह रही थी। सोमवार देर शाम महिला के पति सोनू यादव और जीजा ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद उसे यज्ञ दिखाने ले गए। मौका मिलते ही सुनसान जगह में ले जाकर महिला की गला रेत दी गई। बाद में उसे घायल अवस्था में फेंक कर फरार हो गए। सोनू यादव को लगा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। लेकिन वह बच गई।

 

महिला ने बताया कि उसका पति उसपर शक करता था। वह कहता था कि तुम्हारा दूसरे के साथ अवैध संबंध है। जबकि वह बिल्कुल पाक साफ है। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। महिला को डर है कि कही वो उसके दोनों बच्चे की हत्या ना कर दे। पुलिस के संरक्षण में जख्मी का इलाज सदर अस्पताल के आई सी यू में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM