Begusarai News: बेगूसराय में RJD नेता को मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, जानिए

the incident while returning from
Publish : 02-05-2023 3:56 PM Updated : 02-05-2023 4:00 PM
Views : 187

बेगूसराय में RJD नेता सुखराम महतो को सोमवार को बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली उनके पेट में लगी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, भीड़ ने मुख्य आरोपी सौरभ महतो को घर में घुसकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

 

आरजेडी नेता सुखराम महतो (45) गांव के 3 बार मुखिया रह चुके हैं। वह सोमवार रात गांव में ही किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वह घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश भागने लगे।

 

गांव के ही मुख्य आरोपी सौरभ महतो पुत्र गौरीशंकर महतो अपने घर में घुस गया। गुस्साई भीड़ ने उसके घर में तोड़फोड़ किया। उसे घर से बाहर खींच लाई और जमकर पिटाई करने लगी।

 

पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर पहले उसे भीड़ से छुड़ाया, फिर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मंगलवार को मौत हो गई। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की है।

सुखराम महतो की उम्र 45 साल है, वो 3 बार मुखिया भी रह चुके थे।

 

सौरभ बेल पर बाहर था

सौरभ 2020 में हत्या के एक मामले का भी अभियुक्त था। वह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। फिलहाल वह बेल पर बाहर था। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि पूर्व मुखिया सुखराम महतो पर गोलीबारी के आरोप में तीन बदमाश शामिल थे। इसमें मुख्य अभियुक्त सौरभ महतो की ग्रामीणों की पिटाई में मौत हुई है।

सुखराम महतो को गोली लगने की सूचना के बाद अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गई।

 

कैसे हुआ था हमला

सुखराम महतो के गांव के ही एक ग्रामीण ने बताया कि मैं उन्हें बाहर तक छोड़ने गया था। जैसे ही वह मेरे घर से 10 कदम दूर गए चिल्लाने की आवाज आई। सुखराम ने कहा-दौड़ हे गोली मार देलको। इसके बाद मैं उनके पास भागा।

 

ग्रामीण ने बताया कि उसने एक युवक को सुखराम महतो गोली मारते देखा। बाइक पर 3 बदमाश सवार थे। जब तक वह पहुंचे तब तक सभी बदमाश भागने लगे। घायल सुखराम को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।​​​​​​

 

लोगों में था भारी आक्रोश

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही निजी अस्पताल में समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई थी। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया था कि अपराधी की शिनाख्त कर ली गई है। पूछताछ में पता चला कि इस घटना को इसी गांव के सौरभ महतो, बउएलाल पासवान और नेवी महतो ने अंजाम दिया है।

 

कुछ दिन पहले सौरभ महतो ने गांव के ही एक व्यक्ति से गाली-गलौज की थी। इसमें सुखराम महतो ने पंचायत बुलाकर दोषियों को समझाया था। इसी बात से नाराज होकर तीनों ने घटना को अंजाम दिया। घायल सुखराम महतो की पत्नी गेनहरपुर पंचायत की वर्तमान में सरपंच हैं।

    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    30-05-2023 2:55 PM
    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    27-05-2023 12:41 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    27-05-2023 12:34 PM
    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    25-05-2023 10:32 AM