बेगूसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर गला दबाकर मारने का आरोप, पति फरार

suspicious death of married woman
Publish : 17-03-2023 10:11 PM Updated : 17-03-2023 10:11 PM
Views : 160

बेगूसराय में एक बार फिर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका का पति मौके से फरार पाया गया। मृतका की पहचान गांव के निवासी प्रेम राय की पत्नी रूणा देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।



मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी पति नशेड़ी है। शराब पीने को लेकर कई बार दोनों पति-पत्नी के बीच मारपीट की नौबत आ चुकी है। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ और आरोपी पति ने रात में गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह मौत हो जाने की सूचना पाकर जब वह अपनी बहन के ससुराल पंहुचा तो बहन को मृत पाया। वहीं, आरोपी पति घर छोड़कर फरार था। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने की एफआईआर बखरी थाने में दर्ज कराई है।



बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने घटना को लेकर बताया कि विवाहिता की मौत का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मायके वालों ने मृतका के पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसको गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM