रिंग सेरेमनी के बाद 10 लाख बढ़ी डिमांड: लड़की का शादी से इनकार; पटना के डॉक्टर के बेटे को चाहिए थे 15 नहीं 25 लाख

ranchi aditi filed a case
Publish : 10-04-2023 12:44 PM Updated : 10-04-2023 12:44 PM
Views : 238

पटना के डॉक्टर के बेटे को 15 लाख नहीं 25 लाख रुपए दहेज में चाहिए थे। रिंग सेरेमनी के बाद जब इस बात की जानकारी होने वाली दुल्हन को हुई, तो उसने शादी से ही इनकार कर दिया। परिवार ने पूरे मामले को लेकर पटना सिटी के चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली लड़की (19) की शादी पटना सिटी के शिवम सिंह (26) के साथ तय हुई थी। शनिवार को दोनों की रिंग सेरेमनी पटना सिटी के एक मैरिज हॉल में हुई। इसी दौरान होने वाले दूल्हे ने 10 लाख और दहेज की मांग कर दी।

अचानक 10 लाख की और डिमांड से परिवार में हड़कंप मच गया । लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष वालों को काफी समझाने की कोशिश की। वो नहीं माने।

इस बात का पता जब होने वाली दुल्हन को चला तो उसने शादी ही कैंसिल कर दी। परिवार के समझाने पर भी वो नहीं मानी।

 

मुझे दहेज लोभी से शादी नहीं करनी- लड़की

होने वाली दुल्हन ने पूरे परिवार के सामने दहेज का विरोध किया। उसने ऐसे लड़के से शादी करने से ही इनकार कर दिया, जो पैसों का लालची हो। लड़की का कहना है कि आज इन लोगों ने 10 लाख की ऐक्सट्रा डिमांड की है, कल और मांगेंगे। मेरे परिवार से पैसे मांगने वाला मुझे कैसे खुश रहेगा। ये हर बात के लिए मेरे परिवार पर ही डिपेंड हो जाएगा। ऐसे लालची लोगों को सजा होनी चाहिए।

हालांकि इसके बाद दोनों परिवार के बीच मान मनोबल की बात शुरू हुई। लाख प्रयास के बावजूद भी वो शादी के लिए नहीं मानी।

सगाई में लड़के वाले 10 लाख की और डिमांड करने लगे।

 

19 जून को होनी थी शादी

दोनों की शादी 19 जून को होनी थी। 8 अप्रैल को दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी। बताया जा रहा है कि रस्म पूरा होने के बाद लड़का पक्ष की ओर से 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की डिमांड रख दी गई।

 

पहले 15 लाख रुपए पर तय हुई थी बात

शिवम सिंह बीटेक का छात्र है और लड़की बीए पार्ट वन की छात्रा है। लड़की के पिता झारखंड में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। वहीं लड़के के पिता डॉ. देवेंद्र प्रसाद सिंह होम्योपैथी के डॉक्टर हैं। और दवा की दुकान चलाते हैं।

 

इससे पहले 15 लाख रुपए में बात तय हो चुकी थी, जिसमें दहेज की रकम लड़की के पिता ने लड़के के परिवार वालों को दे दी थी। रिंग सेरेमनी में लड़की के परिवार वालों ने हीरे की अंगूठी लड़के को दी थी।

 

नालंदा में ससुरालवालों को दहेज में बाइक नहीं मिली, तो बहू को गला दबाकर हत्या कर दी। शव को खलिहान के पास गड्‌ढे में फेंक दिया। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। चार लोगों पर नामजद FIR दर्ज की गई है। हत्या के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के बढंनपुर गांव का है। महिला संतोष यादव की पत्नी काजल कुमारी (22) है। शव को देर शाम हिलसा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    30-05-2023 2:55 PM
    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    27-05-2023 12:41 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    27-05-2023 12:34 PM
    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    25-05-2023 10:32 AM