रेप के बाद हत्या...शव को फंदे से लटकाया: बेगूसराय में 13 साल की बच्ची से दरिंदगी, घर में अकेली थी; खेत गया था परिवार

बेगूसराय में 13 साल की बच्ची का शव घर में संदिग्ध हालत मिला है। शव फंदे से लटका हुआ था। लड़की की मां का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। इसके बाद सुसाइड बताने के लिए शव के फंदे से लटकाया गया है। मामला शुक्रवार शाम का है।
वारदात के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। परिवार खेत पर गया था। भाई खाना खाने घर पहुंचा तो बहन का शव लटका देखा। उसने इसकी सूचना परिवार को दी। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
भाई खेत से घर खाना खाने आया तो देखा बहन का शव फंदे से लटका था।
घटना के बाद वीरपुर थाना की पुलिस और बेगूसराय सदर डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने डीएसपी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
परिजन का आरोप है कि बदमाशों ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या की है। सबूत छिपाने के लिए उसकी लाश को फंदे से लटका दिया, ताकि ये आत्महत्या दिखे।
मां ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लड़की की मां रोते हुए कहती हैं कि किसी ने बेटी के साथ गलत काम कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है। बेगूसराय सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि परिजन के बयान पर FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गैंगरेप के बाद पीटा...दुपट्टे से फंदा बनाकर पेड़ से लटकाया:पटना के मोकामा में दरिंदगी के बाद सुसाइड बताने की थी कोशिश; लड़की गंभीर
पटना के मोकामा में एक 15 साल की छात्रा से गैंगरेप हुआ है। 4 लड़के घर के बाहर से पिस्टल के दम पर लड़की को उठाकर ले गए। सुनसान जगह पर बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। गैंगरेप के बाद उसके साथ मारपीट की गई। छात्रा को जान से मारने की कोशिश की गई। घटना सोमवार देर रात की है।
आरोपी इसे सुसाइड बताना चाहते थे। लड़की के दुपट्टे से ही फंदा बनाकर उसे लटका दिया। गांव वालों ने लड़की को लटकाता देखा तो बचाने के दौड़े। सभी आरोपी लड़की को छोड़कर भाग निकले।गांव वालों ने उसे नीचे उतारा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पंचमहला ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।