Begusarai Crime News: बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत: बंद कमरे के अंदर मिला शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

married woman dies in suspicious
Publish : 01-09-2023 5:28 PM Updated : 01-09-2023 5:28 PM
Views : 122

बेगूसराय में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मायके वाले ने ससुराल वालों पर ऊपर हत्या का आरोप लगाया है।घटना नीमाचांद पुरा थाना क्षेत्र के कैथ गांव की है।

 

विवाहिता का शव कमरे से लटकी हालत में बरामद हुआ है। कमरे में बाहर के कुंडी लगा होने से मामला संदिग्ध बना है। मृतका की पहचान कैथ निवासी नेपो तांती की 22 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, कैथ निवासी नेपो तांती बंगलुरू में कामगार हैं। उसकी पत्नी अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ गांव में रहती थी। आशंका जताई जा रही कि रक्षा बंधन पर मायके जाने की बात को लेकर घर में विवाद हुआ।

 

इधर, सदर अस्पताल पहुंची परिजनों बताया कि मीरा की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया मीरा देवी को मार कर फंदे से लटका दिया। इस संबंध में नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि स्वजनों के बयान के आधार पर प्रथिमिकी अंकित कर कार्रवाई की जाएगी।शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM