Begusarai News: बेटे के अवैध संबंध का विरोध करना...मां को पड़ा महंगा: बेगूसराय में पड़ोसी के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग, विरोध करने पर मां और बहन को पीटा

love affair was going on
Publish : 09-06-2023 9:11 PM Updated : 09-06-2023 9:11 PM
Views : 377

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर बेटे ने मां और बहन की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, आरोपी बेटा दोनों को अधमरे हालत में छोड़कर घर से फरार हो गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मां कई दिनों से बेटे के अवैध संबंध का विरोध कर रही थी। जिसका पिता द्वारा समर्थन किया जा रहा था।

 

घटना चकिया थाना क्षेत्र के रूप नगर गांव की है। आखिरकार पीड़ित बहन एवं मां ने अपने ही पिता एवं भाई की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

दरअसल, बेगूसराय में बीती रात एक आशिक मिजाज युवक ने अपने ही मां एवं बहन की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों की हालत खराब हो गई। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित महिला की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के रूप नगर निवासी हरे राम पासवान की पत्नी रामपरी देवी के रूप में की गई है।

 

बताया जा रहा कि हरे राम पासवान के पुत्र विवेक कुमार का अपने ही पड़ोस की एक महिला से अवैध संबंध चल रहा था। जिसको लेकर आरोपी की मां राम परी देवी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। साथ ही अपने पुत्र विवेक कुमार पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन विवेक कुमार के द्वारा लगातार इस बात से इनकार किया जा रहा था।

 

पीड़ित चांदनी देवी एवं प्रीति कुमारी ने बताया कि 3 दिन पूर्व भी पड़ोसी महिला का पति एवं देवर उसके घर आया और उसकी मां से मारपीट करने लगा। इस बात की शिकायत चकिया थाने से भी की गई। साथ ही साथ पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी महिला एवं उसके रिश्तेदारों द्वारा विवेक कुमार पर दबाव बनाया जा रहा था कि अपनी मां एवं बहन को पीटकर घर से निकाल दो। इस बात में विवेक कुमार का अपने पिता हरेराम पासवान का भी साथ मिल रहा था।

 

फिलहाल जो भी हो लेकिन अवैध संबंध की वजह से एक पुत्र का क्रूर चेहरा सामने आ रहा है । ऐसे में जरूरत है कि पुलिस के द्वारा आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM