बेगूसराय में अज्ञात महिला का शव बरामद:स्थानीय लोगों ने हत्या की जताई आशंका, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया

local people expressed fear of
Publish : 12-07-2023 9:41 PM Updated : 12-07-2023 9:41 PM
Views : 151

बेगूसराय में बुधवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखते ही आस पड़ोस व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर रोड स्थित कारू बाबा स्थान के पास शव मिला है।

 

बताया जा रहा कि कारू बाबा स्थान के समीप खेत से अज्ञात महिला का शव को पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। महिला का चेहरा बुरी तरह कुचला और जला होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई है।

 

पुलिस महिला की पहचान व घटना की जांच पड़ताल में लगी है। महिला का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि बेरहमी से हत्या की गई है और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला कर कुचल दिया गया है। महिला का उम्र लगभग 32 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है। महिला शादीशुदा है। लोग अलग-अलग तरह की संभावना जता रहे हैं। बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना की सत्यता किया है।

 

महिला का शव सदर अस्पताल बेगूसराय में रखा हुआ है। शव क्षत-विक्षत होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिये DMCH दरभंगा भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह बताया जाता है कि महिला को मारकर खेत में फेंक दिया गया है। हालांकि शव पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा । वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है । समाचार संप्रेषण तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM