समस्तीपुर में शादी के 40 दिन बाद विवाहिता की हत्या:1 लाख न देने पर फंदे से लटकाया, परिवार ने विरोध में किया सड़क जाम

in laws hanged for not
Publish : 15-06-2023 6:34 PM Updated : 15-06-2023 6:34 PM
Views : 193

बेगूसराय में शादी के 40 दिन बाद विवाहिता को ससुराल वालों ने मार डाला। 5 मई को शादी हुई थी। उसके अगले ही दिन से ससुराल वाले एक लाख रुपए की मांग करने लगे थे। जबकि मायके वालों ने शादी के समय 4 लाख के जेवरात दिए थे। एक लाख नहीं देने पर मृतका को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

 

बुधवार की रात विवाहिता को फंदे से लटकाकर मार डाला और सभी फरार हो गए। नगर थाना क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी निवासी छब्बू सदा की पुत्री मनीषा (19) की शादी समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र जियानतपुर निवासी रामानंद सदा (25) से हुई थी।

 

जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बेटी की मौत की सूचना ससुराल के आसपास के लोगों ने मायके वालों को दी। मायके वाले जियानतपुर पहुंचे और मृतका के शव को लेकर बेगूसराय चले आए। इसके बाद लोहिया नगर गुमटी के पास एनएच-31 को जाम कर हंगामा किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। मनीषा के परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

 

नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास ने कहा कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत ससुराल में विवाहिता की हत्या की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने एनएच को कुछ देर के लिए जाम किया था। परिजनों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया गया।

    Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

    Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

    12-10-2023 8:56 PM
    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM