बेगूसराय में प्रेमी ही निकला युवती का हत्यारा:शादी करने का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने सहयोगियों के साथ की थी हत्या

girlfriend was pressurizing her to
Publish : 27-06-2023 7:05 PM Updated : 27-06-2023 7:06 PM
Views : 183

7 जून को नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव के एक गड्ढे में मिली अज्ञात युवती के शव मामले में बेगूसराय पुलिस ने खुलासा किया है। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में युवती के प्रेमी समसा निवासी नीतीश निराला ( 24 ) को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी ने प्रेमिका के शादी के लिए बनाए जा रहे दबाव और शादी करने से बचने के लिए उसकी हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगा दिया था।

 

करीब 20 दिन पहले नावकोठी थाना की पुलिस ने गड्ढे से 22 वर्षीय युवती की शव को बरामद किया था । इस ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। आगे उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पता चला कि उसका युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 

मृतक युवती सिंघौल की रहने वाली थी। वह लगातार नीतीश पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जब उसने मना किया तो वह उसके घर का घटना से 2 दिन पहले चक्कर लगा रही थी। ताकि उसके परिजनों को सारी बात की जानकारी दे सके। इसी बीच युवक ने अपने चार पांच सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगा दिया ।

 

शुरुआती दौर में यह ब्लाइंड मर्डर केस लग रहा था। बाद में जांच के क्रम में उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी पुलिस को हुई और इस मामले का खुलासा हो सका। बाद में लड़की के परिजनों ने किडनैपिंग और मर्डर के धारा में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का उद्भेदन किया।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM