म्यूजिक टीचर और युवती को नग्न करके पीटा:​​​​​​​ बेगूसराय में हारमोनियम सीखने गई थी लड़की, लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा; एसपी बोले-कड़ी कार्रवाई करेंगे

folk singer and girl stripped
Publish : 21-07-2023 8:33 PM Updated : 21-07-2023 8:33 PM
Views : 604

बेगूसराय में म्यूजिक टीचर और युवती की नग्न कर पिटाई की गई। लड़की गायक से हारमोनियम सीखने जाती थी। इसी दौरान दोनों में अफेयर हो गया। बीती रात लोगों ने दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा लिया। फिर दोनों के कपड़े जबरदस्ती उतार दिए और नग्न अवस्था में बेरहमी से पिटाई की।

 

लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो शुक्रवार को सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है। मामला तेघड़ा थाना के पकठौल का है। मामले में एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि वीडियो मिला है। उसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति है और एक लड़की है। दोनों आपत्तिजनक हालत में हैं। लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। मारपीट कर रहे हैं। वीडियो को बहुत ही सीरियस लेते हुए हमने तेघड़ा एसडीपीओ से इसकी जांच के लिए कहा है।

 

हारमोनियम सीखाने के दौरान हुई जान-पहचान

एसपी के अनुसार किशन देव चौरसिया (45) जो गांव में कीर्तन-भजन का काम करता है। हारमोनियम भी सिखाता है। उसका 20 साल की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे हारमोनियम सिखाने के बहाने ही जान-पहचान हुई थी। गुरुवार की रात लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। फिर इनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया।

 

एसपी ने कहा कि युवती का बयान दर्ज किया गया है। युवती का मेडिकल कराया जाएगा। बयान होने के बाद सुसंगत धाराओं में एफआईआर करने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ वीडियो में जो लोग अभद्र व्यवहार और मारपीट करते दिख रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। उन सबकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जितने भी लोग इसमें दोषी हैं, सभी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

    Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

    12-10-2023 8:56 PM
    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM