Begusarai News: फेसबुक से प्यार का इजहार युवक को पड़ा महंगा, भरी पंचायत में हुई धुनाई

expressing love on facebook cost
Publish : 13-06-2023 8:56 PM Updated : 13-06-2023 8:56 PM
Views : 305

वीरपुर (बेगूसराय)। डिजिटल युग में प्यार का इजहार भी लोग हाइटेक तरीके से कर रहे हैं। ऐसे लोग अपने प्रेम के इजहार के लिए विभिन्न सोशल साइटों का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं।

 

कभी-कभी सोशल साइटों के माध्यम से प्यार का इजहार प्रेमी जोड़े को महंगा भी पड़ जाता है। ताजा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है।

 

आरोप है कि यहां चार दिन पूर्व एक मनचले ने शादी समारोह में पहुंची एक नाबालिग लड़की को फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश की।

 

परंतु, इसकी भनक नाबालिग के स्वजन को लग गई। आनन-फानन में गांव में पंचायत हुई। आरोपित युवक को डांट फटकार कर छोड़ दिया गया।

 

परंतु, युवक पर प्यार का बुखार इस तरह चढ़ चुका था कि वह पंचायत के बावजूद नहीं रुका। इधर, एक दिन पूर्व मामले की एक बार फिर पंचायत हुई।

 

किसी बात को लेकर मामला गरमा गया। पंचायत में मौजूद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया।

 

जख्मी हालत में स्वजन ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने वीरपुर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना कि अगर पंचायत हुई तो फिर कानून को अपने हाथ में नहीं लिया जाना चाहिए था।

 

इसकी सूचना थाने को देनी चाहिए थी। परंतु इस तरह की तालिबानी हरकत पुलिस की विधि-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

 

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना एवं पीड़ित युवक का गांव है। इस संबंध में वीरपुर थाना के एएसआइ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

बताते चलें कि दो साल पूर्व भी इसी गांव के एक किशोर का गांव की ही एक लड़की से प्रेम हो गया था। दोनों भागकर चले गए थे।

 

वीरपुर पुलिस उन्हें दिल्ली से बरामद कर लेकर आई थी। उस समय थाने में ही प्रेमी युवक की मौत तक हो गई थी।

    Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

    Begusarai: प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों-छात्रों ने स्कूल परिसर में

    12-10-2023 8:56 PM
    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM