रेलवे टेक्नीशियन की पत्नी ने की आत्महत्या: पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

dispute was going on between
Publish : 04-04-2023 1:22 PM Updated : 04-04-2023 1:22 PM
Views : 261

बेगूसराय में रेलवे टेक्नीशियन की पत्नी ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति ड्यूटी पर था। लौटने पर पत्नी का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पाकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

 

सुबह भी हुआ था विवाद

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना गढ़हरा ओपी क्षेत्र के ठकुरीचक में सोमवार की देर शाम घटी है। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर थाना अंतर्गत कुढ़नी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला मुकेश कुमार की पत्नी सोनम देवी ( 27) के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी बच्चों के संग ठकुरीचक में किराए के मकान में रहते थे। जानकारी के अनुसार सुबह में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति मुकेश कुमार रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर गढ़हरा यार्ड में पदस्थापित है। वह रोज की तरह सोमवार को भी ड्यूटी गया था। इसी बीच उसकी पत्नी सोनम देवी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसका पति मुकेश कुमार ड्यूटी से घर वापस आया तो पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

 

क्या कहते हैं थनाध्यक्ष

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पति-पत्नी में पारिवारिक समस्या को लेकर कहासुनी हो रही थी। दोनों के 8 वर्ष का पुत्र और 6 वर्षीय पुत्री है। मृतका का मायके सोनपुर थाना अंतर्गत मानपुर गांव है। इधर महिला की मौत की बात सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गढ़हरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के विवाद में महिला ने घरेलू कलह के चलते घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिससे उसकी मौत हो गई थी। गढ़हरा ओपीअध्यक्ष प्रतोष कुमार बताया है कि मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।हालांकि पुलिस आत्महत्या है या हत्या सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इधर मृतका के पति मुकेश कुमार से मीडिया के पूछने पर वह कुछ भी बताने से बचते रहे।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM