Begusarai News: डंडारी में नदी किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव, मृतक की पत्नी ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप

dead body of a middle
Publish : 07-04-2023 8:56 AM Updated : 07-04-2023 8:56 AM
Views : 300

बलिया (बेगूसराय)। डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव गुरुवार को मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान खगड़िया जिले के गंगौर ओपी के बेला सिउरी गांव निवासी आशिक सहनी के 50 वर्षीय पुत्र प्रमोद सहनी के रूप में हुई।प्रमोद सहनी मछली की शिकारमाही एवं खरीद-बिक्री का धंधा करता था। गुरुवार को प्रमोद साहनी का शव नदी किनारे देखा गया।

 

आसपास के लोगों के जुटने पर मृतक की पहचान हुई। इसके बाद सूचना डंडारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन की।

 

उन्होंने घटना की जानकारी उसके स्वजन को दी। सूचना मिलते ही प्रमोद सहनी की पत्नी स्वजन के साथ पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

 

मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने लिखित बयान में हत्या करने का आरोप प्रमोद के छोटे भाई मनोज सहनी पर लगाया। उसने बताया कि उसके पति के छोटे भाई शराब बनाने एवं बिक्री करने का धंधा करता है।

 

इस धंधे का उसके पति विरोध करते थे और कहते थे कि तुम भी मछली के धंधे में आओ। इस पर मनोज सहनी जान से मारने की धमकी देता था।

 

आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित करवाई करते हुए आरोपित मनोज साहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। उसके परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।

    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    30-05-2023 2:55 PM
    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    27-05-2023 12:41 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    27-05-2023 12:34 PM
    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    25-05-2023 10:32 AM