बेगूसराय में मुखिया की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी; लोगों ने किया हंगामा

chief killed in broad daylight
Publish : 02-02-2023 2:18 PM Updated : 03-02-2023 7:37 AM
Views : 362
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना इलाके में हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। परना के मुखिया वीरेंद्र शर्मा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनको 4 गोलियां मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

बेगूसराय  के मुफस्सिल थाना इलाके में हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। परना के मुखिया वीरेंद्र शर्मा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनको 4 गोलियां मारी। किसी काम से वीरेंद्र बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हमला बोल दिया। हत्या की घटना के बाद से इलाके के लोगों को काफी गुस्सा है।

 

परना मुखिया को गोलियों से भूना                                                                                     

गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवाल बदमाशों ने सदर प्रखंड की परना पंचायत के निर्वाचित मुखिया वीरेंद्र शर्मा  को गोलियों से भून दिया। उन्हें चार गोलियां लगी। जिसके बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया।लेकिन रास्ते में भी मुखिया वीरेंद्र शर्मा ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।हत्या के विरोध में लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

 

हत्या की जांच में जुटी पुलिस                                                                                                

ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया वीरेंद्र शर्मा बाइक से किसी काम से बेगूसराय जा रहे थे। तरैया ढाला के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और फिर सीना गोलियों से छलनी कर दिया। घटना क़ो अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायला अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहारः प्रेम प्रसंग में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, एक अनजान कॉल

बिहारः प्रेम प्रसंग में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, एक अनजान कॉल

26-03-2023 12:12 PM
Begusarai Crime: घर से बुलाकर ले गया मित्र, 36 घंटे बाद मिला

Begusarai Crime: घर से बुलाकर ले गया मित्र, 36 घंटे बाद मिला

26-03-2023 11:57 AM
Bihar: पांच बच्चों का पिता मंदिर में दूसरी शादी कर पहुंचा कोर्ट,

Bihar: पांच बच्चों का पिता मंदिर में दूसरी शादी कर पहुंचा कोर्ट,

25-03-2023 7:42 AM
Bihar : प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे दो हिस्ट्रीशीटर के अगवा होने पर

Bihar : प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे दो हिस्ट्रीशीटर के अगवा होने पर

22-03-2023 9:03 AM