बेगूसराय में महिला की बेरहमी से पिटाई: बाइक चोरों का नाम नहीं बताने पर पीटा, गंभीर हालत में जारी है इलाज

beaten for not telling the
Publish : 01-07-2023 10:08 PM Updated : 01-07-2023 10:08 PM
Views : 130

बेगूसराय में बाइक चोरों का नाम नहीं बताने पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की जाने का मामला प्रकाश में आया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है। वहीं इस घटना में घायल महिला का इलाज बेगूसराय अस्पताल में चल रहा है।

 

घर में घुसकर पीटा

घायल की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के राजापुर वार्ड नंबर पांच के रहने वाले डोमन महतो की पत्नी रुकमणी देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में पति डोमन महतो ने बताया कि पड़ोस में एक बाइक की चोरी हो गई थी, जिसके बाद आरोपियों के द्वारा महिला पर चोरों को जानने का आरोप लगाया गया। जब महिला ने चोरों को नहीं जानने की बात कही गई तो तीन की संख्या मे लोग घर पर आ धमके और उसपर टूट पड़े। इस दौरान महिला बार बार चोरों का नाम नहीं जानने की बात कहती रही पर आरोपियों ने महिला की एक नहीं सुनी और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

 

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

वहीं इस संबंध में डंडारी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया है कि महिला की लोग द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई है। महिला का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदन के अनुसार पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसमें दोषी पाए जाएंगे उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM