Begusarai Crime News: शादी के एक साल बाद विवाहिता की ससुराल में मौत: बेगूसराय में ससुराल वालों पर आरोप, 50 हजार रुपए के लिए फंदे से लटकाया

allegations on in laws in
Publish : 11-06-2023 8:17 PM Updated : 11-06-2023 8:19 PM
Views : 162

बेगूसराय में नवविवाहिता की ससुराल में संदेहास्पद मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि फंदा डालकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। सास, ससुर, ननद और भैंसुर फरार हैं। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के सुधरण गांव की है। इसी गांव के शंकर पासवान के पुत्र माधव पासवान (30) के साथ 26 वर्षीय श्वेता कुमारी की एक साल पहले शादी हुई थी।

 

दो लाख रुपए दहेज मांगा गया था

मृतक के भाई रौशन कुमार (22) ने कहा कि शादी में दो लाख रुपए दहेज की डिमांड हुई थी। डेढ़ लाख रुपए और सोने के गहने सहित कई कीमती समान दिए थे। 50 हजार रुपए देने के लिए बाकी रह गए थे। इसी बकाए को लेकर ससुराल वाले श्वेता के साथ मारपीट करते थे। कई बार पंचायती भी हुई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ससुराल वालों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। शुक्रवार रात 50 हजार रुपए के लिए पहले पिटाई की फिर गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी।

 

मौत की जानकारी पड़ोसियों ने दी

मृतका के भाई ने कहा कि सुबह श्वेता के पड़ोसी ने जानकारी दी कि उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब हमलोग पहुंचे तो देखा श्वेता की लाश खटिए पर आंगन में पड़ी थी। घर के सभी लोग फरार थे। इसके बाद सूचना डंडारी थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

वहीं, डंडारी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि नवविवाहिता की लाश संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से बरामद हुई है। मृतका के पति माधव बेंगलुरू में मजदूरी करते हैं।

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया..फिर गोली मारकर हत्या की: बेगूसराय में

    29-09-2023 10:20 PM
    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    Begusarai News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग करने वाले 5 अरेस्ट: बेगूसराय

    28-09-2023 8:55 PM
    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    बेगूसराय में हथियार के बल पर दुकानदार से लूट: लूटपाट का विरोध

    27-09-2023 10:19 PM
    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: बेगूसराय में हुई

    17-09-2023 10:20 PM