2011 ODI World Cup Final: माही के सिक्स का दीवाना हुआ ICC, इस खास अवॉर्ड से किया सम्मानित

icc became crazy about mahi
Publish : 03-04-2023 11:42 AM Updated : 03-04-2023 11:42 AM
Views : 182

साल 2011 में 2 अप्रैल को ही भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था। 28 साल बाद फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्व चैंपियन बना था। इस मैच को धोनी ने सिक्स मारकर खत्म किया था। अब ICC इस ऐतिहासिक छक्के की वजह से धोनी को फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल अवॉर्ड से सम्मानित किया। आईसीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

 

गौरतलब हो कि 2011 में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप को होस्ट किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 42.2 ओवर में 4 विकेट पर 277 रन बनाते हुए मैच को 6 विकेट से जीता था।

 

धोनी को आईसीसी ने दिया अवॉर्ड

28 साल बाद भारत ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत के लिए इस मैच में गौतम गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी, जबकि कप्तान धोनी ने 79 रनों पर नाबाद 91 रन बनाए थे। इस विश्व कप को धोनी के सिक्स के लिए भी याद रखा जाता है। इसलिए उन्हें आईसीसी ने फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल  अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

 

युवराज सिंह ने किया था कमाल का प्रदर्शन

यह विश्व कप एक और हीरो के लिए याद रखा जाता है। वो हैं युवराज सिंह। कैंसर से लड़ते हुए इस खिलाड़ी ने अद्भुत प्रदर्शन किया था। पूरे टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने 362 रन बनाए थे और 15 विकेट चटकाए थे। इसके चलते युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। वहीं, धोनी को फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था।

    IPL 2023 Winner: Ravindra Jadeja ने CSK का पांचवा IPL खिताब धोनी

    IPL 2023 Winner: Ravindra Jadeja ने CSK का पांचवा IPL खिताब धोनी

    30-05-2023 3:02 PM
    Virat Kohli: विराट के शतक की बदौलत RCB ने SRH को 8

    Virat Kohli: विराट के शतक की बदौलत RCB ने SRH को 8

    19-05-2023 6:18 AM
    IND vs PAK WC 2023: इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा

    IND vs PAK WC 2023: इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा

    10-05-2023 10:19 PM
    ICC World cup 2023 से कट सकता है इन पांच खिलाड़ियों का

    ICC World cup 2023 से कट सकता है इन पांच खिलाड़ियों का

    20-04-2023 1:26 PM