बेमौसम की मूसलाधार बारिश के कारण बेगूसराय में दस करोड़ से अधिक की क्षति

baarish ne kiya tabhi begusarai
Publish : 21-03-2023 9:57 AM Updated : 21-03-2023 9:57 AM
Views : 146

बेगूसराय। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को अचानक ही दो घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश ने बेगूसराय का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण शहर से लेकर गांव और खेत तक की स्थिति बदहाल हो गई है।

 

इस दो घंटे की मूसलाधार बारिश के कारण शहर में जहां लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं किसानों को करोड़ों की क्षति हुई है। शनिवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के शोक में किसान अभी डूबे हुए ही थे कि सोमवार की दोपहर अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंचाई है।

 

हजारों एकड़ में लगी गेहूं की फसल खेत में धराशाई हो गया है। गेहूं में लालिमा आने लगी थी और करीब दस दिन के बाद कटाई शुरू होनी थी। इस बीच हुई बारिश ने किसानों को रोने पर मजबूर कर दिया है। मक्के और अरहर की फसल को भी क्षति पहुंची है। खेत में काट कर रखे गए सरसों पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

 

किसान खेत में तैयार अच्छी फसल देखकर कर्ज लौटाने एवं बेटी की शादी और बेटा-बेटी को उच्च शिक्षा देने की तैयारी में थे। लेकिन प्रकृति के इस भीषण कहर ने सभी अरमानों पर पानी फेर दिया है। अगर सरकार किसानों को इस आपदा की क्षति का मुआवजा नहीं देती है तो अगले फसल की खेती करना मुश्किल हो जाएगा।

 

दूसरी ओर भीषण बारिश के कारण बेगूसराय जिला मुख्यालय की स्थिति बदहाल हो गई है। शहर के मेन रोड सहित अन्य सड़कों पर सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे और नालियों के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगह सीवरेज का काम खत्म होने पर गड्ढे को भर दिया गया था। लेकिन इस बारिश में जगह जगह बड़ा सुराख हो गया, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।

 

शहर में जलजमाव के कारण भी लोगों की स्थिति बदहाल है। सबसे अधिक परेशानी का सामना स्टेशन रोड एवं लोहिया नगर में करना पड़ रहा है। स्टेशन रोड में तो दो घंटे की बारिश में जलजमाव की स्थिति इतनी बदतर हो गई की कई वाहन चालक गड्ढे में फंस गए। सिवरेज के कारण तमाम मोहल्ले के नाली में भरा पानी उफन कर सड़क पर आ जाने के कारण दुर्गंध से स्थिति और बदतर हो गई है।

 

बेमौसम की इस बारिश ने ईंट व्यवसाय को भी बड़ी क्षति पहुंचाई है। पकाने के लिए तैयार किए गए करोड़ों ईंट गल कर बर्बाद हो गए हैं, जिससे चिमनी मालिकों को भारी क्षति पहुंची है। इस क्षति के कारण ईंट की दरों में वृद्धि से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ईंट निर्माता संघ के बबलू कुमार ने बताया कि सिर्फ बेगूसराय में इस बारिश के कारण दस करोड़ से अधिक की क्षति हुई है।

    74 गुना गु सब्सक्राइब किया गया यह IPO, पहलेही दिन निवेशकों को

    74 गुना गु सब्सक्राइब किया गया यह IPO, पहलेही दिन निवेशकों को

    10-08-2023 6:51 PM
    Barauni Refinery: क्या आप जानते है बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी

    Barauni Refinery: क्या आप जानते है बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी

    17-07-2023 8:21 PM
    Gold in Bihar: बिहार में यहाँ मिला सोने और हीरे का बड़ा

    Gold in Bihar: बिहार में यहाँ मिला सोने और हीरे का बड़ा

    18-05-2023 7:11 PM
    Mohanpur Panchayat News: बखरी के मोहनपुर पंचायत पहुंची यूएसए की टीम, फसल

    Mohanpur Panchayat News: बखरी के मोहनपुर पंचायत पहुंची यूएसए की टीम, फसल

    10-05-2023 10:45 PM