क्या राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा?:24 घंटे में दो बार साथ देखा गया; लंदन में एक अवॉर्ड के दौरान हुई थी मुलाकात

parineeti chopra aap mp raghav
Publish : 24-03-2023 12:59 PM Updated : 24-03-2023 12:59 PM
Views : 130

क्या एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा डेट कर रहे हैं? 23 मार्च की रात को उन्हें साथ में घूमते देखा गया तो यही सवाल दिमाग में आया। हालांकि सच्चाई ये है कि राघव और परिणीति सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।

 

परिणीति और राघव को इससे पहले बुधवार को गोरेगांव के वेस्टिन होटल में डिनर करते देखा गया था। अगले ही दिन दोपहर में दोनों ने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया। बैक टू बैक आउटिंग से फैंस के बीच सच जानने की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

 

दोनों को साथ में मिला था अवॉर्ड, तभी हुई जान पहचान

रिपोर्ट्स की मानें को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने लंदन से पढाई की हैं। वो काफी समय से दोस्त हैं। वो दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो भी करते हैं। दोनों को घूमना पसंद हैं। परिणीति चोपड़ा सिंगल हैं, और फिलहाल किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।

 

वहीं राघव चड्ढा भी 34 साल की उम्र में सिंगल हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से नवाजा गया था। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी।

 

सांसद होने के साथ चार्टेड अकाउंटेंट भी राघव चड्‌ढा

बता दें कि राघव चड्‌ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वो पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं।

 

उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था जिसका विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी। विपक्षियों का कहना है कि राघव पंजाब के वर्किंग सीएम हैं जबकि भगवंत मान सिर्फ एक शो-पीस सीएम हैं।

 

फिल्म कैप्सूल गिल और चमकीला में नजर आएंगी परिणीति

परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट फिल्मों की बात करें तो वो कोड नेम तिरंगा और ऊंचाई जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही चमकीला और कैप्सूल गिल में नजर आएंगी।

 

परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर के साथ फिल्म इश्कजादे से की थी। उन्होंने हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमान अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

 

ये खबरें भी पढ़ें

भास्कर इंटरव्यू:परिणीति चोपड़ा बोलीं- स्क्रीन पर जैसी दिखती हूं, वैसी नहीं हूं; मेरी रियल पर्सनालिटी काफी अलग है, जिसे लोग टीवी शो के जरिए देखेंगे

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रियलिटी शो 'हुनरबाज-देश की शान' से टेलीविजन में अपना डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस मिथुन चक्रवर्ती और करन जौहर संग बतौर जज नजर आएंगी। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान परिणीति ने अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की। बातों-ही-बातों में परिणीति ने बताया की आने वाले दिनों में वे बतौर प्रोडूसर रिजेक्ट किये गए अच्छे कंटेंट को सपोर्ट करना चाहती हैं।

    Jawan Box Office Collection : 2 दिन में 200 करोड़ के पार

    Jawan Box Office Collection : 2 दिन में 200 करोड़ के पार

    09-09-2023 9:11 PM
    Arijit Singh बने देश के सबसे पॉपुलर सिंगर, विदेशी गायकों को छोड़ा

    Arijit Singh बने देश के सबसे पॉपुलर सिंगर, विदेशी गायकों को छोड़ा

    18-08-2023 10:47 PM
    Adipurush: बढ़ते विरोध के बाद मेकर्स का फैसला, बदले जाएंगे आदिपुरुष के

    Adipurush: बढ़ते विरोध के बाद मेकर्स का फैसला, बदले जाएंगे आदिपुरुष के

    19-06-2023 9:23 AM
    Parineeti Chopra And Raghav Chadha: VIP गेस्ट, शाही पकवान, कुछ इस अंदाज

    Parineeti Chopra And Raghav Chadha: VIP गेस्ट, शाही पकवान, कुछ इस अंदाज

    13-05-2023 7:26 PM