बूढ़ी गंडक नदी में मछली मारने के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत

Publish : 24-11-2022 7:48 AM
Updated : 24-11-2022 2:18 AM
Views : 102
मलहडीह : वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह वार्ड संख्या 6 निवासी सीतो सहनी के करीब 35 वर्षीय पुत्र विनोद सहनी की मृत्यु बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हो गई। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पूजा देवी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह बुधवार की सुबह मछली पीटने के लिए वह नदी में गया था जहां डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मछली पीटने के दौरान ही दूसरे मछुआरे को शव मिला तो लोगों की भीड़ जुट गई।
थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं मुखिया राजीव सिंह, सरपंच प्रतिनिधि संजीव सिंह, मंटून चौधरी समेत पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिल कर सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।